अमौली, फतेहपुर।विकास खण्ड के अंतर्गत जजमोइया ग्राम सभा में बनी सोसायटी में किसान डीएपी खाद लेने के चक्कर लगा रहा है तो किसानों को खाद न देकर ब्लैक में सुविधा शुल्क लेकर खाद दी जा रही।किसान सुबह से लाइन में लग कर शाम को खाली हाथ लौट नाराजगी व्यक्त कर फसल बोने के लिए खाद मिलने की रह देख रहा है। शनिवार को सैकड़ों किसान सोसायटी में खाद लेने के लिए आधार लेकर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सोसायटी में तैनात कर्मचारी का किसान दोपहर 12 बजे तक इंतजार करते दिखे। शनिवार को जब नवहिंदुस्तान पत्रिका की टीम पड़ताल में पहुंची तो मौके में सोसाइटी बंद मिली तो पहुंचकर लगभग 10 बजे बिन्दकी एसडीएम को सोसायटी में तैनात कर्मचारी की मनमानी पूर्वक खोलने के बारे में जानकारी दी तो एसडीएम ने समय से न खुलने और डीएपी खाद को ओवर रेट में बेचने के बारे में कार्रवाई की बात करते हुए आश्वासन दिया की अभी दिखवाया जा रहा है।लेकिन बिन्दकी एसडीएम से बात करने के बाद भी सोसायटी में लटका ताला दो घंटे बाद यानि 12 बजे खुला।जब की खुलने का समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक है। सोसायटी में मनमाफिक पूर्वक कार्य कर सचिव अपने चहेतो को ब्लैक में खाद देकर किसानों को आश्वासन दे खाद जमकर ओवर रेट की बिक्री कर रहा है। जिम्मेदार अफसर इस पर चुप्पी साधे हुए है।




