सरसौल,कानपुर।मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, के द्वारा वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आर सी सी बौसर के इंटरैक्ट क्लब ऊषा पॉपुलर इंटर कॉलेज में छात्रों ने किया सामूहिक गान, दिया देशप्रेम का संदेश
ग्राम पंचायत बौसर के ऊषा पॉपुलर इंटर कॉलेज में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गान कर देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.पी. विद्यार्थी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि 7 नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चटर्जी ने ‘वंदे मातरम’ गीत की रचना की थी। यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों देशवासियों और क्रांतिकारियों में मातृभूमि के प्रति समर्पण और साहस का संचार करने का माध्यम बना।
उन्होंने यह भी बताया कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ को पूरे सालभर चार चरणों में मनाया जाएगा। इसका पहला चरण 7 नवंबर से शुरू हुआ है, जिसमें विद्यालय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक स्वर में कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक स्वपनिल विद्यार्थी और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर ऊषा पॉपुलर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वी.पी. विद्यार्थी, लिपिक एस. एस. प्रजापति, शिक्षक विजय सैनी, विपिन तिवारी, प्रांजुल कुमार,विराट ठाकुर, मेरा युवा भारत से सरसौल विकासखंड से अध्यक्ष हिमांशु कुमार मिश्रा , पंकज यादव, हरिओम, पवन दुबे, स्वप्निल, मुस्कान, शालिनी, सौम्या, बी डी सी सनी, अंशी कुशवाहा, सक्षम यादव, शिवाय, अभय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




