उन्नाव।जनपद में दो थानों की पुलिस व Sog , सर्विलांस ने दो अलग-अलग मामलों में लूट और चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
लूट का मामलाथाना बेहटामुजावर पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 10 वर्षीय बालक की मौत के मामले में मुख्य आरोपी के पिता से लूट की थी। पुलिस ने लूट के 58200 रुपये, अर्टिका कार और 4 मोबाइल बरामद किए हैं।
चोरी का मामला
थाना सोहरामऊ पुलिस ने पेट्रोल पंप में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेट्रोल पंप से 3,02,200 रुपये चोरी किए थे। पुलिस ने चोरी के रुपये और अन्य सामान बरामद किया है।
उन्नाव जिले में तेज तर्रार अफसरों की कार्यशैली से उन्नाव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा चोर लुटेरे पकड़ कर भेजा जेल





