अमौली,फतेहपुर। विकास खण्ड के अंतर्गत दपसौरा ग्राम सभा के मरवाहीडेरा गांव में विकास कार्य के लिए आए धन में से सचिव और ग्राम प्रधान की जोड़ी ने जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में धन का सही जगह उपयोग न कर जमकर बंदरबाट किया ।ग्रामीणों का कहना है कि गांव के गलियों में सड़क निर्माण व मरम्मती करण के लिए ग्राम प्रधान से लगातार पांच सालों से सभी ग्रामीण मांग कर रहे थे।जिसका आश्वासन प्रति वर्ष मिलता गया ग्रामीण हर वर्ष आश्वासन के सहारे प्रतीक्षा करते रहे।आज स्थिति यह है कि ग्राम प्रधान के पांच वर्ष पूरे होने को आ गए लेकिन गांव की गलियों के हालात नहीं सुधरे जिसको लेकर सभी ग्रामीण रोष जताते हुए सचिव और ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों और मनरेगा से हुई कच्ची पुराई में से धांधली कर सरकारी धन का दुरुप्रयोग कर बंदरबाट करने के आरोप लगाए है।कुछ ग्रामीण विकास कार्य न होने से नाराजगी जताते हुए बताया है कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों को जेसीबी मशीन से करवाकर अपने चहेतो के खाते में पैसे डलवा कर मजदूरों को जाब कार्ड होने के बावजूद कोई कार्य न करा उनको रोजगार से वंचित कर प्रत्येक कार्यों में धांधली की है।जिसकी शिकायत ब्लॉक स्तर तक की गई है लेकिन शिकायत का कोई प्रभाव न पड़ने से आज भी गांव विकास कार्यों से वंचित पड़ा है।
देखे फोटो।





