दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत

0
95

शिवली,कानपुर देहात। शिवली कस्बे में इलाहाबाद बैंक के सामने दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए शिवली सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीराम नेवादा निवासी राम सिंह यादव वर्तमान समय में शिवली कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में रह रहे हैं। राम सिंह यादव की दूध डेयरी बस स्टॉप पर कटियार मार्केट में स्थित है। राम सिंह का साला वीर सिंह पुत्र जय नारायण निवासी हृदयपुर चरैया थाना घाटमपुर अपने जीजा के पास रह रहा था। शाम को वह दूध डेरी से बाइक द्वारा जीजा के घर जा रहा था तभी रास्ते में इलाहाबाद बैंक के सामने कोतवाली क्षेत्र के ही अरशदपुर गांव निवासी अतुल पुत्र तेज कुमार की बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक चालक मौके पर ही बेहोश हो गए घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए शिवली सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना में घायल हुए दोनों बाइक चालकों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है घटना की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here