बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0
79

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र कस्बा बरीपाल साईं मंदिर के पास गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे बाइक में सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें एक की इलाज दौरान जिलास्पताल कानपुर में मौत हो गई,जब कि एक का उपचार जारी है!
सजेती थाना क्षेत्र गांव कोहरा निवासी 20 वर्षीय मोहित सिंह अविवाहित पुत्र अमरसिंह गांव निवासी अपने साथी कल्लू सिंह के साथ बाइक से पावर प्लांट मजदूरी के लिए जा रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों को गंभीर चोट आई सूचना पर मौके पहुंची सजेती पुलिस ने दोनों घायलों को भेजा सीएचसी घाटमपुर जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया जहां इलाज दौरान मोहित सिंह की मौत हो गई जब कि साथी कल्लू सिंह का उपचार चल रहा है! सजेती थाना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है! तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here