केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली में एक सशक्त ( उम्मीद) केन्द्रीय पोर्टल 2025 का सुभारम्भ किया गया

0
59

उन्नाव।प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडे ने बताया है कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबन्धन सशक्तिकरण दक्षता और विकास (उम्मीद) अधिनियम-1995 जो कि 08 अप्रैल 2025 को लागू हुआ है।
अधिनियम के प्राविधान के अनुसार केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली में एक सशक्त ( उम्मीद) केन्द्रीय पोर्टल 2025 का सुभारम्भ किया गया है जिसका उद्देश्य मौजूदा औकाफ का विवरण पंजीकरण लेखा, लेखा परीक्षा और वक्फ एवं बोर्ड के अन्य विवरण जैसा कि केन्द्र सरकार द्वारा निधारित किया गया है, वक्फ सम्पत्तियों का विवरण ( उम्मीद) पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त न होने की दशा में बोर्ड के दो उच्च अधिकारियों (सहायक सचिव) को एप्रूवर के रूप में नामित किया गया है तथा चार कार्यपालक अधिकारियों/मास्टर ट्रेनर को चेकर तथा जनपद के बड़े औकाफ से सम्बन्धित मुतवल्ली/प्रबन्ध समिति (मेकर्स) को जनपद कोआॅर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया है। इसी प्रकार उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा भी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण (उम्मीद) पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु एपू्रवर/चेकर/मेकर्स/कोआॅर्डिनेटर नामित किये गये हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 0522-3132567 जारी किया गया है। वक्फ सम्पत्तियों का विवरण (उम्मीद) पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में जनपद कार्यालय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित की गयी है जिसमें वरिष्ठ सहायक, श्री मोहम्मद इकबाल (9125615088) को डेस्क प्रभारी नामित किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here