शिवली,कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर गांव के पास गुरुवार की शाम निर्माणाधीन कॉलोनी की दीवार के पीछे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कोतवाल को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल बाघपुर चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच कर घटना के बावत लोगों से जानकारी की। पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार की शाम शिवली कोतवाली क्षेत्र की बाघपुर चौकी के गांव मलिकपुर के पास स्थित सुरभि इंटर कॉलेज के बगल में निर्माणाधीन कॉलोनी की दीवाल के पीछे करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी तभी मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी शिवली कोतवाल को दी। शिवली कोतवाल बाघपुर चौकी प्रभारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बाबत आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं की जा सकी। मृतक नीले रंग का लोअर एवं नीले रंग की जैकेट तथा शर्ट पहने हुए है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।




