असोहा, उन्नाव।आज मंगलवार सुबह 10 बजे से 3 बजे तक सत्यार्थ हास्पिटल एण्ड कैंसर सेंटर के द्वारा मां पथवारी देवी मंदिर प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाकर निःशुल्क लगभग 130 लोगो को दवा दी गई,जिसमें शुगर ब्लड प्रेशर व अन्य जांच की गयी।
उक्त निःशुल्क कैम्प में मंदिर के आसपास के गाँव दरसवां, असावर,जोरावर गंज,दउ के जरूरत मंद लोगों ने जाँच कराकर दवा लिया। कैम्प में अस्पताल के डा०आशिफ मलिक, डा०सत्येन्द्र सिंह डा०वी पी गौड़ जनसम्पर्क अधिकारी सुभाष अवस्थी फार्मासिस्ट हर्ष शाहू संजय जे एन एम मीनाक्षी, ए एन एम गौरव सिंह व क्षेत्र के डा० आशीष यादव, डा० राजू लोधी उपस्थित रहे।





