थीम- अनंता (प्रेरक महिलाओं और बालिकाओं की पहचान)’ कार्यक्रम के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर सरोसी, उन्नाव’ मे तथा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज शाहपुर सफीपुर उन्नाव में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
118

उन्नाव।निदेशालय, महिला कल्याण, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रदेश में शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज-5.0 कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत प्राप्त हुए हैं, जिसके अन्तर्गत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 04.11.2025 को ’थीम- अनंता (प्रेरक महिलाओं और बालिकाओं की पहचान)’ कार्यक्रम के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर सरोसी, उन्नाव’ मे तथा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज शाहपुर सफीपुर उन्नाव में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा प्रेरक महिलाओं की कहानियों को जनमानस तक पहुंचाने व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वाबलंबन तथा आत्मनिर्भर बनने के बारे में जागरूक कर बताया गया कि विषम परिस्थिति में वो स्वयं की रक्षा कैसे करें इसके लिए वूमेन हेल्प लाइन नंबर 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। हैशटैग- रु।दंदजंरुडपेेपवद ैींाजपए साथ ही बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर व महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं -वन स्टॉप सेंटर योजना, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दत्तक ग्रहण इकाई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व 1930, 1076, 108, 102 आदि अन्य हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि लड़की की सही उम्र 18 और लड़के की सही उम्र 21 साल होनी चाहिए तभी यह विवाह मान्य होगा। अगर उनके आसपास ऐसी घटना होती है तो वह इसकी सूचना उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर को दे सकते है तथा ऑनलाइन शी पोर्टल व मिशन शक्ति के तहत अपना अपॉइंटमेंट बुक करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
उपरोक्त कार्यक्रम में श्री क्षमानाथ राय जिला प्रोबेशन अधिकारी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज शाहपुर सफीपुर उन्नाव व प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर सरोसी के प्रधानाचार्य व शिक्षक, वन स्टॉप सेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन व जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here