उन्नाव।आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी व माननीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी की गरिमा मयी उपस्थित में आंनद घाट शुक्ला गंज में दीपोत्सव/ दीपदान कार्यक्रम के अवसर पर गंगा उत्सव कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक जी वह जिलाधिकारी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गंगा महा आरती और दीपदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली घाट की साफ सफाई से हुई इसके बाद गंगा कथा लोकगीत रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हुई। घाट पर स्कूली छात्रों और स्थानीय लोगों ने मिलकर 2100 दीपों की अद्भुत रंगोली सजाई और नमामि गंगे की सुंदर आरेखीय आकृति बनाई । इस अवसर ओर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लगभग 30 प्रतिभागियों को जिलाधिकारी जी व माननीय विधायक जी द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे भारत देश में दीपदान दीपोत्सव का बहुत महत्व है हर वर्ष की बात इस वर्ष भी भव्यता के साथ गंगा तट पर दीपोत्सव / दीपदान का कार्यक्रम किया गया है। गंगा निर्मल और स्वच्छ होकर अविरल बहती रहे यही हम सबका परम कर्तव्य है इसको मैली ना होने दे इसमें सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है ।जिलाधिकाती ने कहा कि गंगा का हमारे देश में पौराणिक महत्व है इसको किस प्रकार अविरल बनाए रखें इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा तट पर गंगा उत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ हैं । माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता जी ने कहा कि दीपोत्सव और दीपदान हिन्दू धर्म मे हमारे सनातन धर्म की परंपरा रही है ।गंगा पौराणिक है यदि गंगा नहीं है तो हम भी नहीं है गंगा मोक्षदायिनी है यह हमें जीवन भी देती है मोक्ष भी देती है रोजगार भी देती है इसको स्वच्छ निर्मल और अविरल बनाए रखना ही हमारा परम उद्देश्य है इस विचारधारा से हम सबको मिलकर गंगा को अविरल बनाना होगा । इस अवसर पर माननीय विधायक जी श्री पंकज गुप्ता जी जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी चेयर मैन नगर पालिका ने मां गंगा के विधिवत पूजन अर्चन के साथ गंगा महाआरती किया।
इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी व मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज सहित अन्य अधिकारियों व सम्मानित गणों की उपस्थिति में गंगा को स्वच्छ निर्मल और प्रदूषण युक्त रखने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका शुक्ला गंज जिला वन अधिकारी EO सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे ।





