उन्नाव।जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप का खुलासा होने के बाद औषधि निरीक्षक ने बुधवार को बांगरमऊ पहुंचकर अजय मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया। जिस दौरान दुकान बंद मिली औषधि निरीक्षक द्वारा दुकान पर नोटिस चश्पा कर कार्रवाई की गई। औषधि निरीक्षक के अनुसार उक्त दुकानदार द्वारा भी लखनऊ की फर्म से कोडिन युक्त सीरप की खरीद की गई है।
यदि मेडिकल स्टोर संचालक उसके खरीद और बिक्री के सही बिल नहीं दिखाता है तो उसके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।




