बांगरमऊ, उन्नाव।बेसिक शिक्षा परिषद की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज मियागंज की न्याय पंचायत मुस्तफाबाद के प्राथमिक विद्यालय सरौंहा में किया गया। जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉकअध्यक्ष अविनाश तिवारी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों का जबरदस्त उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार द्वारा जारी प्राथमिक शिक्षा के खेलकूद पर रोशनी डालते हुए आयोजन कर्ताओं को बधाई भी दी।
न्याय पंचायत के इस खेल कूद प्रतियोगिता में कंपोज़िट विद्यालय मुस्तफाबाद का खो खो खेल में दबदबा रहा और अपनी जीत दर्ज कराई। वही कबड्डी प्रतियोगिता में सरौंहा विद्यालय ने अपना जलवा दिखाया दिखाया। न्याय पंचायत मुस्तफाबाद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने दौड़ आदि के आयोजन में प्रतिभाग किया और जीत दर्ज करा कर अपने अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिक्षक संघ ब्लाक मियागंज के मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी,शिक्षक संकुल राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद ज़ुबैर अख्तर , संतोष भारती,कपिल शुक्ला, बिट्टू मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, संतोष कुमार, दिलीप कुमार सिंह चौहान, रेनू सिंह, सुकुर्ति गौतम,
पुरुषोत्तम अवस्थी, मनीषा शर्मा , आदि शिक्षक मौजूद थे। खेलकूद प्रतियोगिता के मेज़बान प्राथमिक विद्यालय सरौंहा के प्रधान शिक्षक भूपेंद्र नाथ गुप्ता का प्रयास बेहद सराहनीय रहा। सभी ने सहयोग किया। शिक्षण संकुल राघवेंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद अदा किया। विजेता विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।





