घाटमपुर पहुंचे कानपुर डीएम ने सुनी शिकायतें,एक साल से चक्कर काट रहे दो लोगों की समस्या का हुआ त्वरित निस्तारण, दिव्यांग बोला- अधिकारी ऐसे होने चाहिए

0
113

संवाददाता,घाटमपुर। तहसील के सभागार कक्ष में सोमवार को तहसील में एक साल से दो लोग समस्याओं से परेशान थे, उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, पर निस्तारण नहीं हुआ, कानपुर डीएम को शिकायत पत्र देने के एक घंटे बाद ही दोनों की समस्या का निस्तारण हो गया। दिव्यांग की पेंशन शुरू होने पर बोला- धन्यवाद साहब, अधिकारी आप जैसे होने चाहिए। यहां पर आई शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
घाटमपुर तहसील सभागार कक्ष में कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह यहां पर आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे, इसी बीच दोनों हाथों से दिव्यांग बहरौली गांव निवासी 52 वर्षीय दिनेश चंद्र पहुंचे, उन्होंने कानपुर डीएम को शिकायत पत्र देकर बताया कि उन्हें दिव्यांग पेंशन मिलती थी, उसे किसी कारण बंद कर दिया गया है। वह कई महीनों से लगातार शिकायत कर रहे थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी को त्वरित सत्यापन कर पेंशन शुरू करने के निर्देश दिए। एक घंटे के भीतर पेंशन शुरू होने का मैसेज दिव्यांग के पास पहुंच गया। मैसेज देखकर दिव्यांग ने कानपुर डीएम को धन्यवाद देने के साथ कहा कि साहब अधिकारी आपके जैसे होने चाहिए। घाटमपुर नगर निवासी पुत्तन मिश्रा ने शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी मधु लता के नाम जमीन है, आधार में मधु और लता अलग अलग लिखा है, जबकि खतौनी में मधुलता लिखा था, एक वर्ष से शिकायत कर रहे थे, तहसील दिवस में डीएम जितेंद्र प्रताप यादव को शिकायत देते ही, एक घंटे के अंदर त्वरित निस्तारण हो गया। खतौनी में नाम सही हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन को धन्यवाद दिया है। कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील दिवस में आई शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु संबंधितअधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here