बेमौसम हुई बारिश से किसानों के नुकसान का मुआवजा दे सरकार – आशुतोष त्रिवेदी

0
111

मैथा,कानपुर देहात।अक्टूबर माह के अंतिम दिनों में हुई बेमौसम बारिश के चलते जनपद में किसानों की फसले चौपट हो गईं हैं, जिसके लिए सोमवार मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मैथा राजकुमार पाण्डेय को सौंपा और मांग की, कि किसानों के हुए नुकसान का आंकलन करवाकर उनको मुआवजा प्रदान करवायें।
आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि इस देश में सबसे ज्यादा त्याग और समर्पण खेतों में किसान और सरहद पर खड़े जवान है और वो दोनों ही प्रकृति की सबसे ज्यादा मार सहते हैं, इस आपदा में कई जगह किसानों को 60-70 प्रतिशत का नुकसान हुआ है, यदि ध्यान नहीं दिया गया तो वो और उनका परिवार अत्यधिक परेशानी में आ जायेगा इसलिए हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि उनके नुकसान का आंकलन करवाकर उनको मुआवजा प्रदान करने की कृपा करे। इस मौके धीरू अवस्थी,राजेश तिवारी, ब्रजेश तिवारी, मनोज राजपूत, कल्लू सोनकर सहित कई लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here