कृष्ण लीला महोत्सव के समापन दिवस पर महाराजा अग्रसेन का राजतिलक एवं फूलों की होली लीला का मंचन किया गया

0
101

बांगरमऊ, उन्नाव।नगर के नानामऊ मार्ग स्थित श्री दुर्गेश्वर कृष्ण लीला समिति द्वारा आयोजित 74 वें कृष्ण लीला महोत्सव के समापन दिवस पर महाराजा अग्रसेन का राजतिलक एवं ब्रज की लठमार व फूलों की होली लीला का मंचन किया गया। फूलों और लठमार होली लीला का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। बीते शनिवार को आयोजित लीला में सर्वप्रथम भगवान कृष्ण ने अपने नाना का प्रथम तिलक कर राजतिलक प्रारंभ किया। उसके पश्चात नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के भक्तों द्वारा विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया गया । राजतिलक में लगभग 1 लाख 51हजार रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। समिति ने भाजपा नेता पुनीत गुप्ता , विधायक प्रतिनिधि शुभम कटियार एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह , एसडीओ विद्युत विभाग रमेश चंद धीमान , अविनाश शर्मा , समिति के अध्यक्ष प्रज्वल शर्मा , सुधीर मिश्रा द्वारा ठाकुर जी का पूजन एवं आरती की गई ।डॉक्टर प्रदीप रस्तोगी ने सभी बृजवासियों का सम्मान किया। ब्रिज की होली लीला में जमकर फूलों की बरसात हुई। आज बिरज में होली रे रसिया, होरी रे रसिया , बरजोरी रे रसिया। उड़े गुलाल होली रे ब्रज में बरसाने की राधा रानी लाई संग मे, सखियां ग्वाल बाल ठाकुर के संग में – ब्रिज में मचा धमाल होली में, कर गए हमको लाल आदि ब्रज गीत गाकर l भक्तों को आकर्षित किया। मध्य रात 74 वें कृष्ण लीला महोत्सव का समापन हुआ। अन्त मे कमेटी की ओर से बताया गया कि आगामी 2026 में 75 वां कृष्ण लीला महोत्सव डायमंड जुबली के रूप में मनाया जाएगा । समिति के सोनू दीक्षित, रिशांत मिश्रा, हरिओम तिवारी , दीप तिवारी, अजय तिवारी, चरण आधार शर्मा, मोंटी शर्मा, शिवाकांत शर्मा , कुलदीप गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, वीरपाल यादव, शरद अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, आदि ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here