उन्नाव।आज अपना दल एस द्वारा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती बांगरमऊ के विधानसभा कैंप कार्यालय हरित लोक ढाबा के निकट बांगरमऊ में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ मंडल अमरेश पटेल जी की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम सभी ने पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभी ने उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने, उन्होंने खंड-खंड में बटे भारत को 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया और लौहपुरुष कहलाए। तत्पश्चात पटेल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पटेल जयंती पर पहुंचकर सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल, जिला महासचिव सुधांशु कटियार, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच वसीरजा, विधानसभा अध्यक्ष विकास पटेल, जोन अध्यक्ष विनोद कटियार, जिला उपाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच बंसीलाल अर्कवंशी, जिला सचिव कुंवरपाल आर्य, जिला सचिव युवा मंच अमन शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष शैलेंद्र कटियार, बूथ अध्यक्ष जगन्नाथ प्रजापति, सत्यम कटियार, बीटू कटियार, आशीष गुप्ता, अनिल राठौर, रामसागर, सत्येंद्र अर्कवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




