देवोत्थान एकादशी के अवसर पर हुआ मेले का आयोजन

0
114

अमौली,फतेहपुर। बरमपुर गांव कस्बे के मध्य में स्थित श्री महावीरन धाम में कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी पर शनिवार को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों ने मंदिर में पूजन पाठ किया एकादशी के पर्व पर यहां मेला भी कई दशकों से आयोजित होता आया है। जहां लोग श्रद्धालु के साथ एकादशी के दिन यहां एकत्रित होकर पूजन पाठ करते हैं इसके बाद लाठियों से यहां युवक लठमार करतब दिखाते हैं बताते चले की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक मास की देवों उठानी एकादशी के अवसर पर अमौली कस्बे के बुजुर्ग श्रद्धालु एवं बरमपुर गांव के श्रद्धालुओं ने श्री महावीर धाम के स्थल पर बड़े धूमधाम से एकादशी मनाया लोग़ कार्तिक मास की इस एकादशी को श्रद्धा के साथ लेट कर बजरंगबली धाम के आसपास फेरी व लेट कर परिक्रमा भी करते हैं जिससे श्रद्धालुओं की मनोकामना भी पूर्ण होती हैं यहां प्रसाद का भण्डारण देर रात्रि तक चलता है।मेले में छोटे बच्चे भी प्रतिभागी बनते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन मेले में लोग लठमार दीवारी खेलने की परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here