लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शिवली मे निकाली गयी पदयात्रा

0
79

शिवली,कानपुर देहात। शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती कार्यक्रम जगह पर आयोजित किए गए। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारिसी एवं एसडीएम मैथा राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे। वहीं शिवली कोतवाली से रन फॉर यूनिटी के तहत पुलिस कर्मियों समाजसेवियों व्यापारियों द्वारा बैंड बाजे के साथ विशाल पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में काफी संख्या में लोग दौड़ लगाते नजर आए।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शिवली क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती अवसर पर जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों द्वारा वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारिसी एसडीएम मैथा राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवली कस्बे में विशाल पदयात्रा निकालीगई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसीलदार सुनील कुमार अधिशासी अधिकारी शिवली मनीष कुमार समाजसेवी वतन राज अग्निहोत्री मनीष कुमार सैनी विशाल त्रिपाठी सभासद कमल तिवारी सौरभ तिवारी राधारमण श्रीवास्तव शेखर बेरिया समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती अवसर पर शिवली कोतवाली में रन फॉर यूनिटी के तहत शिवली कोतवाल प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल लोगों ने कोतवाल के साथ जमकर दौड़ लगाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपराध निरीक्षक शीलेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक शिवेंद्र वर्मा अजय कुमार दीवान मनीष त्रिपाठी पप्पू यादव मोहित यादव महिला आरक्षी आभा गार्गी समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री दयाशंकर गुप्ता जागेश्वर इंटर कॉलेज के प्रबंधक नवीन तिवारी शिक्षक रमाशंकर मिश्रा शाहबे आलम समेत एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here