असोहा, उन्नाव।ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल धनुष यज्ञ व आल्हा गायन का कार्यक्रम किया गया। बुधवार सूरजपुर बाजार में दिन में अल्हा गायन व रात्रि में धनुष यज्ञ का मंचन कानपुर के कलाकार विशाल अग्निहोत्री ने राम का किरदार किया।राम बाबू द्विवेदी ने परशुराम का किरदार किया।सुरेश ने लक्ष्मण का किरदार किया। प्रदुम्न तिवारी ने जनक का किरदार किया,ओम प्रकाश तिवारी ने रावण का किरदार किया,अशोक पाण्डे ने वाणासुर का किरदार किया,वही आल्हा गायन मशहूर राम लखन तिवारी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रधान पुनीत शुक्ला व उनकी टीम द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का क्षेत्र के रायपुर,रतावर,काथा,मिरिकला, बेहटा, मानिकपुर ,मेदपुर,से हजारों लोगों ने आनन्द लिया वही आयोजक पुनीत शुक्ला ने आये हुए आगन्तुकों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख आनन्द गुप्ता ,भाजपा पूर्व प्रत्याशी उत्तम चन्द लोधी,शनि सिंह,पवन मिश्रा,बिंदा प्रसाद पाण्डे, शंकर दयाल,लाला त्रिपाठी, प्रवीण शुक्ला, टिंकू शुक्ला, सुभाष अवस्थी,आशीष तिवारी,प्रधान सुनील लोधी,भगवान बक्स लोधी,हिमांशु,दिनेश कनोजिया,सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




