बांगरमऊ, उन्नाव।नगर पालिका बांगरमऊ में चल रही रासलीला में आज श्याम सगाई एवं माखन चोरी लीला का मंचन किया गया।ठाकुर जी और राधा रानी का प्रथम बार से मिलन हुआ तो ब्रह्म जी ने देखा तो स्वयं सामने आ गए और कहा कि मैं आपका विवाह पढ़ना चाहता हूँ तो स्वयं ब्रह्म जी ने श्री राधा कृष्ण का विवाह संपन्न कराया और श्री किशोरी जी की गोद मां यशोदा ने भरी और किशोरी जी को अपनी बहु के रूप में मांगा।सूरदास जी कहते है प्रथम स्नेह दोनों मन मानो,इसके पश्चात प्रथम करी हरि माखन चोरी , जगत मै सब चोर है हमारे ठाकुर जी भी चोर है लेकिन अंतर बहुत है मनुष्य जब चोरी करता है तो दूसरों के धन की हानि होती है लेकिन ठाकुर जी जब चोरी करते है सबको सुख शांति पहुंचाते है
। ठाकुर जी गोपी के यहां गए माखन चोरी की अपने ग्वाल बालों को बंदर मोर सबको बुला के माखन दही दूध खाया और मोर बंदर को भी लुटाया। सखी ठाकुर जी को बांधना चाहती है लेकिन ठाकुर जी ने सखि को ही बांध दिया।ठाकुर जी को केवल प्रेम बांध सकता है,प्रबल प्रेम के पाले पढ़कर प्रभु को नियम बदलते देखा,अपना मान टले टल जाए भक्त का मान न टलते देखा।स्वामी नंदकिशोर जी के सानिध्य में लीला का सुंदर चित्रण किया गया।राधा जी की गोद मनीष तिवारी ने सपरिवार पहुंचकर भरी, वीरेंद्र अवस्थी एवं राज गुप्ता नें आरती उतारी।




