उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान की मौत

0
102

मैथा,कानपुर देहात। दंतेवाडा छत्तीसगढ़ में शहीद हुए सीआरपीएफ में हवलदार पद पर तैनात जसवीर सिंह यादव का पार्थिव शरीर सीआरपीएफ यूनिट के अधिकारी एवं जवान मंगलवार की देर शाम जैसे ही उनके पैतृक गांव भवानीपुर पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद सैकड़ो की तादात में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी जसवीर सिंह अमर रहे के नारे लगाने लगे। पैतृक आवास पर शहीद हवलदार को सीआरपीएफ जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद जवान को पुष्प अर्पित करते हुए परिजन फफककर रो पड़े। शहीद जवान की पत्नी की हालत देखकर मौके पर मौजूद सभी के आंसू छलक उठे। पूर्व सांसद एवं ब्लॉक प्रमुख पति एसडीएम तथा कोतवाल समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शहीद जवान को पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। गांव में गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद शहीद अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया।

मैथा तहसील विकासखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवधार यादव के सबसे छोटे पुत्र जसवीर सिंह यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हवलदार के पद पर दंतेवाडा छत्तीसगढ़ में तैनात थे। हवलदार जसवीर सिंह यादव अचानक बीमार हो गए थे और उपचार के दौरान रविवार को उनकी मृत्यु हो गई थी। मंगलवार की देर शाम शहीद हवलदार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भवानीपुर छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ यूनिट के इंस्पेक्टर शशांक साहू के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों द्वारा लाया गया। गांव के लाल का पार्थिव शरीर आने की जानकारी मिलते ही मंगलवार की दोपहर से ही गांव में आसपास क्षेत्र के सैकड़ो की तादात में लोग गांव में पहुंच गए थे। हवलदार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोग जसवीर सिंह यादव अमर रहे के नारे लगाने लगे। शहीद हवलदार को उनके बड़े भाई दिग्विजय सिंह एवं कश्मीर सिंह तथा पत्नी शैलजा यादव एवं पुत्र भूपेंद्र सिंह यादव पुत्री शिखा यादव दामाद मनीष यादव श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फफक कर रो पड़े। भवानीपुर गांव पहुंचे पूर्व सांसद राजा रामपाल,सपा जिला अध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा,ब्लॉक प्रमुख पति सपा नेता नीरज सिंह गौर, पीडीए संयोजक अशोक यादव, एसडीएम राजकुमार पांडेय, तहसीलदार सुनील कुमार,जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह लकी कोतवाल प्रवीण कुमार यादव क्राइम इंस्पेक्टर शीलेंद्र सिंह यादव समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। शहीद की अंतिम यात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजू यादव कांग्रेस नेता नीतम सचान पार्षद अर्पित यादव ग्राम प्रधान आशीष सिंह टिंकू चौहान बलवंत सिंह जनार्दन सिंह यादव सतीश यादव समेत सैकड़ो की तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here