कानपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने छठ पर्व के अवसर पर सरसैया घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर छठी माता की पूजा-अर्चना की और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सलिल बिश्नोई ने कहा कि छठ पर्व आस्था,पर्यावरण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने घाट पर सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था की भी सराहना की तथा नगरवासियों से इसे बनाए रखने की अपील करी इस मौके पर नि.जिला अध्यक्ष नवाब सिंह,नि.जिला मंत्री रोहित जायसवाल एडवोकेट भी उपस्थित रहे।




