उन्नाव।आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने गूगल मीट के माध्यम से जुड़कर लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के द्रष्टिगत सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर लौह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल जयन्ती पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की ब्रह्द रूप रेखा के सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज ने जिलाधिकारी महोदय को व सभी अधिकारियों को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में सरदार पटेल जयन्ती उत्सव के रूप में भव्यता के साथ मनाई जाएगी सभी संबंधित अधिकारी समय से तैयारी कर लें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने गूगल मीट के माध्यम से जुड़कर निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में महिला पुलिस द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर परेड का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद स्तर पर युवा कल्याण विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन और एन सी सी ग्राउंड में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें वृहद स्तर पर जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी इससे सम्बन्धित अधिकारी पूरी तरह से समय से तैयारी कर लें कोई भी लापरवाही न हो
। जिला युवा नेहरू केंद्र के अधिकारी ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शास्त्री पार्क से सरदार पटेल पार्क बाईपास तक पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 11:00 बजे सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बेसिक स्कूलों के बच्चों की उपस्थिति में प्रभात फेरी रैली का आयोजन किया जाए और भारत के मानचित्र पर मानव श्रंखला बनाई जाएगी। इसी प्रकार समस्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में रंगोली भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा और प्रथम व द्वतीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा सभी सम्बन्धित अधिकारी तैयारी कर लें। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन श्रम विभाग द्वारा कराया जाएगा ।वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से फल का वितरण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्मदिवस 31 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित कराये जाएंगे । जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को भव्यता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिया है । कहा साफ सफाई प्रकाश व अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो शासन के निर्देश अनुसार सभी संबंधित अधिकारी भव्यता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। गूगल मीट के माध्यम से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश जी परियोजना निदेशक उन्नाव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी जुड़े।




