नवीनीकरण हेतु निर्माण श्रमिकों को जागरूक किये जाने के संबंध में

0
86

उन्नाव।सहायक श्रमायुक्त एस0एन0 नागेश ने बताया है कि ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होंने पिछले 04 या उससे अधिक वर्षों से नवीनीकरण नहीं कराया गया है, ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक यदि दिनांक 15 अक्टूबर 2025 तक अपना नवीनीकरण नहीं करा लेते है, तो उन्हें निष्क्रिय सूची में रखा जाये। निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नहीं की जायेगी। श्रमिक हित में ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो कि उक्त तिथि तक नवीनीकरण नहीं करा पाये है, के दृष्टिगत उक्त तिथि को दिनांक 15 नवम्बर 2025 तक विस्तारित कर दिया गया है।
उन्होने पंजीकृत ऐसे समस्त निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि जिन्होंने पिछले 04 या उससे अधिक वर्षों से नवीनीकरण नहीं कराया है, वह दिनांक 15 नवम्बर 2025 तक आवश्यक रूप से अपने-अपने श्रमिक पंजीकरण कार्डो का नजदीकी जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से नवीनीकरण करा लें, अन्यथा की स्थिति में उन्हें निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here