उन्नाव।गंगाघाट आस्था का महापर्व छठ पर्व को सफल बनाने में पिछले कई दिनों से नगरपालिका गंगाघाट, पुलिस प्रशासन की पूरी टीम तैयारियों में लगी नजर आई। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह नजर आया। गंगा के किनारे घाटों पर महिलाएं डूबते सूरज को अर्ग देकर अपने पति व परिवार की खुशहाली के लिए पूजा पाठ करती हैं।
जिसको लेकर नगरपालिका गंगाघाट ने घाटों की साफ सफाई सजावट का कार्य व भूमि को समतल करने कचरा हटवाने व घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत का कार्य पिछले कई दिनों से करवाया जा रहा था। घाटों पर श्रद्धालुओं को अंधेरे में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए नगर पालिका व बिजली विभाग कर्मचारीगण द्वारा लाइट की पूरी व्यवस्था की गई। नगरपालिका द्वारा घाटों पर मोबाइल टॉयलेट पेयजल की भी व्यवस्था करवाई गई। वहीं कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही। जो पूरे मेले में नजर बनाये हुए हैं।
इस बार घाटों पर जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। लोगों ने खूब आनंद उठाया।
वही गंगाघाट नगरपालिका अध्यक्षा कौमुदी पांडे अध्यक्षा प्रतिनिधि संदीप पांडे नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ घाटों पर मौजूद रहे।
गंगाघाट कोतवाली प्रभारी मय पुलिस बल के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते रहे। वही घाटों पर भारी मात्रा में छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड दिखाई दी।
देखे फोटो।





