डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, सौ मीटर बिखरे मांस के टुकड़े, लगा दस किमी.लंबा जाम

0
108

संवाददाता,घाटमपुर। में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बेटी दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पतारा सीएचसी से कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाईवे जमकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे! रेउना थाना क्षेत्र के जुरैया गांव निवासी 32 वर्षीय शैलेन्द्र मिश्रा उर्फ शीलू हमीरपुर जिले के उर्दना मौदहा निवासी अपनी सास 50 वर्षीय रश्मि तिवारी पत्नी स्व. गया पाल और साली अदिति तिवारी को शनिवार सुबह बाइक से लेकर कानपुर जिलास्पताल जा रहे थे जैसे ही वह घाटमपुर थाना क्षेत्र के टेनापुर मोड के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया।घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना से नाराज परिजनों ने कानपुर सागर हाइवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर की ओर वीरपुर और कानपुर की ओर पतारा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया! घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, वह स्वयं मौके पर पहुंचे है। उन्होंने परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद हाइवे का यातयात बहाल हो सका है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here