असोहा, उन्नाव।शनिवार सुबह 11 बजे असोहा थाने के एसआई मुनीश ने असोहा थाना क्षेत्र के शंकरखेड़ा तिराहे से सोनार की दुकान से चोरी के आरोपी थाना क्षेत्र के जबरेला निवासी सूरज पुत्र रामबाबू को पकड़कर न्यायालय मे पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। बताते चले की बीती 23 अक्टूबर की रात थाना क्षेत्र के जबरेला निवासी दीपक सोनी की जबरेला चौराहे पर ज्वैलर्स की दुकान हैं। उसी मे रात चोरी का प्रयास किया गया लेकिन गांव वालों के आ जाने से चोरी नहीं हो सकी थी लेकिन शटर तोड़ दिया गया था। दीपक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गयी थी।
एसओ निखलेश कुमार ने बताया की सूरज को पकड़कर न्यायालय मे पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया हैं।




