उन्नाव।बीजेपी विधायक पर प्रताड़ित करने वाले मामले मे नया मोड़ सामने आया है। आत्मदाह करने वाले शख्स के खिलाफ उसी के साले ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वाले युवक ने आत्मदाह करने वाले अपने बहनोई के खिलाफ अवैध उगाही मे लाखों की मांग का आरोप लगाया है। साथ ही साथ विधायक ने मानसिक रूप से परेशान कर सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने की FIR सदर कोतवाली मे दर्ज कराई है।
बताते चले कि बीते गुरूवार को गंगाघाट के श्री नगर मे रहने वाले रोहित तिवारी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालते हुए दहेज़ प्रथा के मुकदमे मे परेशान करने का आरोप लगाया था। आज इसी मामले मे आत्मदाह करने वाले युवक के साले शिवम् मिश्रा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की उसकी बहन की शादी करीब 4 साल पहले रोहित तिवारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से रोहित शराब के नशे मे आये दिन बहन के साथ मारपीट करता था। जिसकी जानकारी के बाद मेरी बहन की तरफ से रोहित के खिलाफ दहेज़ प्रथा मुकदमा दर्ज करवाया था, जो कोर्ट मे चल रहा है। इसके बाद रोहित द्वारा ही सुलह समझौता करने को कहा गया था जिसके बाद सारा दोनों पक्षो के बीच लिखापढ़ी के बाद आपसी समझौता कर सम्बन्ध अलग कर लिए गए थे। इसके बाद रोहित अक्सर शराब के नशे मे मेरे परिवार वालो के साथ फोन पर गाली गलौज कर 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। जिसमे इंकार करने के बाद मै जहाँ नौकरी (कार्यालय विधायक आशुतोष शुक्ला) करता हूँ, वाहन से नौकरी निकलवाने के लिए विधायक के घर आये दिन परेशान व हैरान कर रहा है। इससे पहले भी रोहित द्वारा ये आत्महत्या कर सबको फंसाने की मंशा से प्रयास किया गया है, जिसका मुकदमा गंगाघाट थाने मे दर्ज हुआ और रोहित को जेल भेजा गया था। बीते गुरुवार को भी शराब के नशे मे रोहित ने वीडियो वायरल धमकाया और बदनाम करने की कोशिश की थी। इसके बाद विधायक आशुतोष शुक्ला के कार्यालय प्रभारी की तहरीर पर सदर कोतवाली मे FIR दर्ज हुई है। वही इस मामले मे विधायक आशुतोष शुक्ला ने बताया की दो दिन पहले रोहित शराब के नशे मे मेरे घर आया था, गेट के बाहर अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। जिसपर मैने कोतवाली प्रभारी और एसपी को घटनाक्रम बताया था। इसके बाद रोहित के खिलाफ कोतवाली मे दूसरी FIR दर्ज हुई है। इस पूरे प्रकरण की पुलिस अब जांच कर रही है।




