शिवली,कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के भंगापुरवा गांव में खेत में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर चले लाठी डंडे। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ जान से मार देने की धमकी देने व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के भंगापुरवा गांव निवासिनी राम बेटी पत्नी राज नारायण यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके खेत के पास विपक्षी यदुवीर उर्फ राधेश्याम यादव का मकान है तथा पास में ही देवी जी का मंदिर भी स्थित है। राधेश्याम की पत्नी निर्मला उसके खेत में तथा मंदिर के पास अक्सर कूड़ा डाला करती है जिसका वह विरोध करती है।बीते शुक्रवार की शाम निर्मला ने उसके खेत में कूड़ा डाल रही थी तभी वह मौके पर पहुंच गई और कूड़ा डालने का विरोध किया तो मौके पर मौजूद निर्मला पत्नी यदुवीर उर्फ राधेश्याम गौरव यादव मुकेश उर्फ दिलीप यादव पुत्रगण राधेश्याम एवं यदुवीर उर्फ राधेश्याम गाली गलौज कर जान से मार देना की धमकी देते हुए लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद वह अपने पति राजनारायण एवं देवरा सतीश के साथ शिवली थाने पर शिकायत करने आ रही थी तभी नहर पुल पर उक्त सभी लोगों ने रास्ते में रोक लिया और थाने जाने से मना करने लगे जब उसके पति ने विरोध किया तो सभी लोगों ने फिर से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उसको एवं उसके पति तथा देवर को काफी चोट आई है। वहीं विपक्षी गौरव यादव ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि मामूली बात को लेकर गांव का ही अमित कुमार उसकी मां के साथ गाली गलौज कर रहा था जिसकी शिकायत लेकर वह चौकी गया था चौकी से वापस आते समय रास्ते में अमित कुमार गिल्ली देवी सतीश राज नारायण गोपी उर्फ जयभान यादव एवं सत्यनारायण ने गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट कर दी। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




