संवाददाता,घाटमपुर। थाना क्षेत्र के टेनापुर मोड के पास देर रात अज्ञात वाहन साइकिल सवार को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में साइकिल सवार गंभीर घायल हो गया। पतारा सीएचसी से गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गईं!
घाटमपुर थाना क्षेत्र के टेनापुर गांव निवासी 55 वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र बहराम साहू निजी काम से गांव से साईकिल द्वारा पतारा कस्बे की तरफ जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिससे बुजुर्ग हाइवे पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में बुजुर्ग को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।





