असोहा,उन्नाव।पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 के अनुसार आज शुक्रवार समय 1 बजे 4 बजे तक थाना क्षेत्र के कालूखेड़ा में मिशन शक्ति व एंटीरोमियो टीम द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,112,1930,1098,181, 1930 आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जो निम्न है, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम सम्मन निधि योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री फ्रि सिलाई मशीन योजना, आदि योजनाओं एवं साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया कार्यक्रम में थाना प्रभारी निखलेश कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी के के द्विवेदी,रूबी पटेल,सुमन,रोहित कुमार सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।




