शिवली,कानपुर देहात। शुक्रवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के बन्नापुर गांव में एक युवती ने कमरे के अंदर धन्नी के सहारे साड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती द्वारा फांसी लगाई जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज कर शव का पंचनामा बढ़कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा बारनपुर कहिंजरी(बन्नापुर) गांव निवासी नरेश कश्यप की 19 वर्षीय पुत्री वैशाली उर्फ ज्ञानसी ने शुक्रवार की देर शाम घर में कैमरे के अंदर धन्नी के सहारे साड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ की। युवती की मौत से उसकी मां साधना बहन महिमा वैष्णवी दिव्या कनक लता इच्छा एवं भाई मनमोहन तथा पिता नरेश कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल था। शिवली कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।




