लघु शंका को उतरे विदेशी पर्यटकों की एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार ने कुचला

0
63

बांगरमऊ,उन्नाव।श्रावस्ती से दिल्ली जाते समय दो विदेशी पर्यटको को बांगरमऊ क्षेत्र में एक्सप्रेसवे मार्ग पर तेज गति कार ने रौंद दिया । जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई तथा दुर्घटना वाली कार गहरी खाई में जाकर पलट गई। जिसमे चालक सहित दो अन्य विदेशी पर्यटक बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा शवो को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार कार चालक प्रकाश 35 वर्ष पुत्र पारस निवासी कटरा थाना नवीन माडल जनपद श्रावस्ती बुकिंग पर कार लेकर चार विदेशी पर्यटकों को बैठाकर श्रावस्ती मंडी से दिल्ली जा रहा था, तभी बांगरमऊ क्षेत्र में गुरुवार की शाम पहर तकरीबन 4:30 बजे किलोमीटर संख्या 240 के करीब गांव नसिरापुर के निकट हवाई पट्टी पर चालक ने कार रोकी । इस दौरान दो पर्यटक लघुशंका हेतु कार से नीचे उतरे हुए थे तभी उधर से गुजरी तेज रफ्तार दूसरी कार ने दोनों पर्यटकों को कुचल दिया । इस हादसे के बाद यूपीडा रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों को मरणासन्न हालत में बांगरमऊ अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहा पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि चालक चार पर्यटकों को लेकर श्रावस्ती मंडी से दिल्ली जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया।काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मृतक मृतक सकूलसक 50 वर्ष तथा दूसरे मृतक अनन दोनो थाईलैंड निवासी की पहचान की है।
घटना की सूचना पर बांगरमऊ कोतवाल चंद्रकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया
इस घटना में चालक प्रकाश भी कार से नीचे उतरा था जिससे वह भी चपेट में आकर घायल हो गया । जिसे बांगरमऊ अस्पताल से रेफर कर दिया गया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here