मॉडल जूनियर हाई स्कूल सरैंयां लालपुर में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
125

शिवली,कानपुर देहात। विकासखंड मैथा क्षेत्र की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का मॉडल जूनियर हाई स्कूल सरैंयां लालपुर विद्यालय में आयोजन किया गया। क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में विजेता हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विकास खंड मैथा क्षेत्र के मॉडल जूनियर हाई स्कूल सरैंयां लालपुर में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें न्याय पंचायत लालपुर शिवराजपुर के सविलियान विद्यालय विक्रमपुर, मदारपुर, अलियापुर, प्राथमिक विद्यालय चंद्रावलकिशनपुर और मॉडल जूनियर हाईस्कूल सरैया लालपुर के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ में आलोक मदारपुर प्रथम,कार्तिक चंद्रावल किशनपुर द्वितीय,बालिका वर्ग यशी विक्रमपुर प्रथम जूनियर स्तर 100 मीटर दौड़ में अनुज अलियापुर, बालिका वर्ग ऋचा सरैया लालपुर प्रथम स्थान,शशि विक्रमपुर द्वितीय स्थान 200 मीटर दौड़ में सूरज अलियापुर प्रथम,अंश सरैया लालपुर द्वितीय एवं लम्बी कूद में आंशिक सरैया लालपुर प्रथम,रूपाली सरैया लालपुर द्वितीय,अनुज अलियापुर प्रथम करण विक्रमपुर द्वितीय,योगासन बालक और बालिका वर्ग सरैया लालपुर प्रथम, खो खो बालक और बालिका वर्ग सरैया लालपुर प्रथम, पी. टी. बालक और बालिका वर्ग सरैया लालपुर प्रथम स्थान, जिम्नास्टिक बालक और बालिका वर्ग सरैया लालपुर प्रथम स्थान और कबड्डी बालक वर्ग अलियापुर प्रथम,बालिका वर्ग विक्रमपुर प्रथम स्थान पर रहे। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ और पुरुस्कार वितरण विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजनाथ द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में एबीआरसी विनय तिवारी, प्रतीक्षा त्रिपाठी,निशा सिंह,विजय कुमार,श्रीपाल बघेल, संजय कुशवाहा,दीपक द्विवेदी,राहुल तिवारी,अमित कुशवाहा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री क्रीड़ा प्रभारी ने किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here