इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया

0
90

उन्नाव।जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी श्री अनिल कुमार तिवारी ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद में गठित 75 युवक मंगल दल एवं 50 महिला मंगल दल कुल 250 पदाधिकारियों/सदस्यों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें जनपद की सुश्री अंशिका, सुश्री कविता महिला मंगल दल एवं श्री पिं्रश वर्मा, श्री निखिल कुमार युवक मंगल दल को मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने कर कमलों द्वारा प्रोत्साहन खेल सामग्री वितरित की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी जनपदों से आये हुए मंगलदलों को एवं समस्त जनपदों से जुड़े मा0 जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं मंगल दलों को मा0 विधायक, मा0 संासद खेल स्पर्धा के शुभारम्भ की घोषणा की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here