बांगरमऊ, उन्नाव।कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलोल पुर निवासी लड़इते 50 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय रविवार की शाम रास्ते में गांव ततियापुर के निकट जंगली घास से अचानक निकला एक जहरीला कीड़ा रास्ते पर आ गया और साइकिल में लिपटकर कीड़े ने उसके पैर में काट लिया। घर पहुंचते ही अधेड़ की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन आनन-फानन उसे यहां के सरकारी अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




