असोहा, उन्नाव।विकास खण्ड असोहा में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर सैकड़ो स्वयंसेवको ने कस्बे में पथ संचालन किया । जिला संघचालक रणेंद्र जी ने बताया कि वर्ष 19 25 में विजय दशमी के दिन संघ की स्थापना महाराष्ट्र प्रान्त के नागपुर में केशव बलिराम हेडगेवार जी ने की थी । उन्होंने कहा कि संघ भारतीय परम्पराओ को जीवन देता है ,जाति ,धर्म ,ऊंच ,नीच से परे होकर सबके लिए कार्य करता है संघ का कार्य बिखरे हुए समाज को एकत्रित कर उनमें राष्ट्र प्रेम , देश प्रेम ,और मातृ प्रेम जगा कर उसके लिये सर्वस्व अर्पण करने के भाव जगाना । पद संचालन स्वयं सेवकों ने असोहा से पाठकपुर तक किया । इस दौरान सुनील सिंह खण्ड संघ चालक असोहा ,शिव शंकर विभाग शारिरिक प्रमुख ,सुसील सह जिला कार्यवाह , शुभाष शारीरक प्रमुख ,स्वयं प्रताप सिंह खण्ड कार्यवाह असोहा ,बलराम खण्ड कार्यवाह असोहा ,प्रबल प्रताप शारीरिक प्रमुख असोहा , संजय शुक्ल , देशराज रावत , छोटू गुप्ता , कल्लू त्रिवेदी , प्रवीण शुक्ल , विजय शुक्ल , अनुज , ज्ञानेंद्र सिंह , ज्ञान शर्मा , हरदेयस तिवारी , रामराज सिंह सहित सैकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित रहे ।




