मिशन शक्ति फेज-05 : बालिकाओं को किया गया जागरूक — महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर दिया गया जोर

0
53

उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल नेतृत्व में संचालित मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.10.2025 को कस्बा टेढ़ा, थाना बारासगवर, जनपद उन्नाव में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम थाना बारासगवर द्वारा हुबलाल इंटर कॉलेज, टेढ़ा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय की छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें समाधान के लिए उपलब्ध पुलिस एवं प्रशासनिक सहायता तंत्र के बारे में बताया। टीम ने महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, और नारी सम्मान के महत्व पर विशेष जोर दिया। बालिकाओं को विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), और 181 (महिला हेल्पलाइन) — की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी असुरक्षा या संकट की स्थिति में इन सेवाओं का तुरंत उपयोग करें। इसके अतिरिक्त, टीम ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिनमें प्रमुख हैं — कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना, तथा प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना। साथ ही, छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here