घाटमपुर में आरएसएस का विराट पथ संचालन, दो किमी.लंबी पद यात्रा निकली, विधायक सरोज कुरील ने यात्रा में पुष्प की वर्षा

0
119

संवाददाता,घाटमपुर। नगर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर से दोपहर में आरएसएस की विराट पथ संचालन यात्रा निकाली। गणवेश पहने कार्यकर्ता हाथों में डंडा लिए जय घोष करते हुए निकले। इस दौरान घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने यात्रा में पुष्प वर्षा की। पद यात्रा नगर पालिका रोड होते हुए, कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में पहुंची। जहां पर यात्रा का समापन हुआ।
थाना क्षेत्र के कानपुर- हमीरपुर सागर हाईवे पर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर से दोपहर में आरएसएस की विराट पथ संचालन यात्रा निकली। यात्रा में शामिल नवयुवक गणवेश धारण किए हुए थे जो जय घोष करते हुए नगर पालिका रोड से होते हुए कानपुर सागर हाईवे के रास्ते में कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने दो स्थानों पर कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा की है। घाटमपुर विधायक ने बताया की आरएसएस पार्टी का अभिन्न अंग है उन्होंने सभी से आरएसएस शाखा में शामिल होने की अपील की। पथ संचालन यात्रा लगभग 4 किलोमीटर लंबी निकली,मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान कानपुर सागर हाईवे पर लगभग 1 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here