संवाददाता,घाटमपुर। कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल ने घटमपुर के पांच थानों का अचौक निरीक्षण किया कमिश्नर ने थाना परिसर पर में मौजूद चौकीदारों से गांवों के बारे में बातचीत कर पुलिसिंग के बारे में जानकारी जुटाई, उन्होंने थाने में अपराध रजिस्टर देखा है। कमिश्नर ने पुलिस कर्मियों से विवेचनाओं का समय से निस्तारण कर अपना काम ईमानदारी से करने की बात कही।
रविवार दोपहर घाटमपुर,सजेती, रेउना,बिधनू,सेन पश्चिम पारा थानों में पहुंचकर कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल ने अचौक निरीक्षण किया है। उन्होंने थाना प्रभारियों को तहसील प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने की बात करने को कहा है! थाने में मौजूद चौकीदारों से बातचीत कर पुलिसिंग के बारे में जानकारी जुटाई है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने अपने क्षेत्र की छोटी से छोटी सूचना थाना प्रभारी के साथ साझा करने को कहा है। इसके साथ ही थाने में चल रही विवेचनाओं को निष्पक्ष रूप से संपादित करने की बात कही है। उन्होंने समय से विवेचनाओं को पूर्ण करने व अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि विवेचकों को स्टेशनरी का रुपए मिलेगा, इसके बाद पुलिस कमिश्नर सजेती थाना पहुंचे। जहां मेस का निरीक्षण कर साफ सफाई देख खुश नजर रोजाना प्रति जवान की आने डाइट के बारे में जिस पर थाना इंस्पेक्टर द्वारा बताया कि प्रति डाइट लगभग 45 रुपए आती है! इसके बाद उन्होंने कहा कि बहुत पुराना थाना है थाने में कितने गाँव हैं जिस पर इंस्पेक्टर बताया सन 1930 का थाना हैं इसके अंतर्गत 134 गांव आते हैं जिसके बाद कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान मौजूद फरियादी गजनेर थाना के पतरा गांव निवासी क्षत्रपाल सिंह अपनी बेटी बेटी के लड़के (नाती) अक्षय प्रताप सिंह की सेना में लगी नौकरी के वेरीफिकेशन के बारे जानकारी में जानकारी लेकर नौकरी की बधाई देते हुए संबंधित को वेरीफिकेशन को अति शीघ्र भेजने का दिशा निर्देश दिया कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल के औचक निरीक्षण से सभी थानों में पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए। कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि उन्होंने घाटमपुर,सजेती, रेउना,बिधनू,सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचकर अचौक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने के साथ अपना काम निष्पक्ष और ईमानदारी से करने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।
देखे फोटो।





