रामलीला महोत्सव में ताड़का वध का किया गया मंचन

0
103

उन्नाव।गंजमुरादाबाद नगर में चल रही राम लीला महोत्सव में गुरूवार को मुनियाचना ताड़का वध की लीला श्री राम जानकी रामलीला मंडल सरिगवां बिल्हौर कानपुर के कलाकारों द्वारा दिखाई गई। वन में तपस्या कर रहे ऋषि-मुनियों को राक्षसी ताड़का द्वारा बार-बार परेशान किया जाने लगा। राक्षसों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए मुनि विश्वामित्र महाराज दशरथ के दरबार में पहुंचे और अपनी समस्या बताई। उन्होंने राक्षसों के वध और धर्म की रक्षा के लिए बाल रूपी भगवान राम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने का आग्रह किया, जिस पर महाराज दशरथ कुछ संकोच के बाद तैयार हो गए। महर्षि विश्वामित्र के साथ अनुज लक्ष्मण सहित वन पहुंचे भगवान राम ने राक्षसी ताड़का का वध कर दिया। इसके बाद सभी ऋषि-मुनि निर्भय होकर पूजा-पाठ और तपस्या करने लगे। राम की लीला का मंचन देख उत्साहित दर्शक लगातार ‘जय श्री राम’ के जयकारे लगाते रहे। इस अवसर पर श्री राम लीला समिति गंजमुरादाबाद के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here