उन्नाव।ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने सदर तहसील के अंतर्गत मगरवारा क्षेत्र डाक्टर फार्मास्युटिकल नाम से सिरप निर्माण इकाई का निरीक्षण किया और तैयार किए गए कफ सिरप सहित कच्चे माल का भी नमूना लिया। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने निर्माण इकाई में स्थित मशीनों की भी जांच की और बनने वाले कफ सिरप की फार्मुलेशन का गहन अध्ययन कर कच्चे माल की निर्माण व निर्यातक इकाई सहित निर्माण व समाप्त अवधि भी चेक की निर्माण इकाई में भंडारण सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच की गई।




