मिशन शक्ति फेज-05 : कलेक्ट्रेट परिसर उन्नाव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

0
74

उन्नाव।शासन की मंशा के अनुरूप एवं मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.10.2025 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पन्नालाल सभागार में महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उन्नाव श्री गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज, क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्रीमती सोनम सिंह सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उनके प्रश्नों के उत्तर देकर शंकाओं का निवारण किया। महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार एवं अनुभव साझा किए तथा महिला सुरक्षा से जुड़े सुझाव भी प्रस्तुत किए।

इस संवाद सत्र के माध्यम से महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, बाल हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 तथा स्वास्थ्य सेवाएं 102 एवं 108 की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाकर स्वयं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाएं।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी उन्नाव एवं पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने महिलाओं की सहभागिता की सराहना की तथा भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और समान अवसरों की भावना को सशक्त बनाना है।

यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-05 के तहत जनपद उन्नाव में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here