उन्नाव।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह ने बताया हैं कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा दिनांक 09.10.2025 को प्रातः 11ः30 बजे से तहसील-बांगरमऊ, ब्लाक-फतेहपुर चैरासी उन्नाव में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। जागरूकता कार्यक्रम में सम्बन्धित ब्लाक क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगार महिलायें एवं पुरूष उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हंै। जागरूकता शिविर में उद्योग लगाने एवं उद्योग सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। तदोपरान्त प्रतिभागी किस उद्योग में इकाई लगाना चाहते हंै, से सम्बन्धित अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। सभी बेरोजगारों का पोर्टल पर आनॅलाईन रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा।
उन्होने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी स्थान- विकास खण्ड कार्यालय, फतेहपुर चैरासी, उन्नाव में दिनांक 09.10.2025 को प्रातः 11ः30 बजे प्रतिभाग करने का कष्ट करें। जिससे उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा चलायी जाने वाली समस्त योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।




