स्वदेशी मेले का आयोजन दिनांक 09 से 18 अक्टूबर 2025 के मध्य निराला प्रेक्षागृह, उन्नाव में किया जायेगा

0
143

उन्नाव।उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र करूणा राय ने बताया है कि इण्डिया एक्सपो सेन्टर एण्ड मार्ट, ग्रेटर नोयडा में आयोजित यू0पी0आई0टी0एस0 2025 की भॉति दिनांक 09 से 18 अक्टूबर 2025 के मध्य, प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यू0पी0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो 2025 के अन्तर्गत स्वदेशी मेला आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं जिससे हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों का विपणन दिवाली महापर्व के अवसर पर आम जन मानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी का अवसर प्राप्त हो सके। उक्त मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग/माटी कला बोर्ड, हथकरघा/रेशम विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन, सी0एम0युवा, ओ0डी0ओ0पी0, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पी0एम0ई0जी0पी0, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों, वित्त पोषित इकाईयों, स्वयं सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों को निःशुल्क स्टॉल आवंटित कराये जायेगें। कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण एवं रोचक बनाये जाने हेतु स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों से समन्वय करते हुये कार्यक्रम आयोजित कराये जायेगें।
उन्होने बताया है कि उक्त स्वदेशी मेले का आयोजन दिनांक 09 से 18 अक्टूबर 2025 के मध्य निराला प्रेक्षागृह, उन्नाव में किया जायेगा जिसमें लगभग 35 स्टॉल लगाये जायेगें। अतः जनपद उन्नाव के विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों/उद्यमियों से अनुरोध है कि उक्त मेले में अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु मेले में प्रतिभाग करने का कष्ट करें। अधिक जानकारी हेतु श्री पी0सी0 वर्मा, जिला प्रबन्धक (रैम्प) ) को मो0नं0 9454204814 एवं श्री आलोक प्रभाकर (सी0एम0फेलो) को मो0नं0 8299058568 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here