पुरवा,उन्नाव।उन्नाव शक्ति फेज-5 के तहत आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को थाना पुरवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम सुम्हारी खुर्द में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर टीम ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं व बालिकाएं तुरंत महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित बालिकाओं को गुड टच–बैड टच की पहचान, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि जनपद के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श, शिकायत निस्तारण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाती है।कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं से आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। ग्रामीण महिलाओं व छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए मिशन शक्ति अभियान को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताया।
देखे फोटो।





