बाँगरमऊ,उन्नाव।श्री दोसर वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में सजातीय सम्मेलन एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मन्त्री नितिन अग्रवाल व सदर विधायक पंकज गुप्ता रहे। सम्मेलन में वैश्य बंधुओं से अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान व्यापारियो से किया।
नगर के श्यामकला रिसार्ट में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुये मन्त्री नितिन अग्रवाल ने सामाजिक एकता पर बल देते हुये सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने समाज से संगठित होने व राजनीतिक जागरूकता पर बल दिया। व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने सेवा को ही सबसे बडा धर्म बताया। समारोह को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरूण सिंह, संरक्षक उमाकान्त गुप्त, रवीकान्त गुप्त, राजेश गुप्त, बालाराव गुप्त, डा० नीरज गुप्त, श्याम सुन्दर गुप्त आदि ने भी सम्बोधित किया।
समारोह के दौरान दोसर वैश्य समाज के मेधावी छात्र छात्राओ में आयुषी,दिव्या,पीयूष,शान्तनु, पलक व वैष्णवी सहित एक सैकड़ा मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समाज की निराश्रित महिलाओं में गीता,आरती,शान्ती,स्वाती व सरला सहित बीस महिलाओं को साड़ी व कम्बल आदि अंगवस्त्र भेट किये गए। समिति द्वारा गोद लिये गये बच्चों में ओम जी, गुरुवानी, नव्या, सिमरन,अग्रिम व आदित्य सहित एक दर्जन बच्चों को वस्त्र,पिट्ठू बैग व लड्डू आदि प्रदान किये गये। समिति के सांस्कृतिक मन्त्री धर्मेन्द्र गुप्त को विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा गया।
समारोह के प्रारम्भ में समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में मन्त्री नितिन अग्रवाल का स्वागत किया गया।