उन्नाव। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के ग्राम गुलरिया में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 (एंबुलेंस सेवा), 108 (स्वास्थ्य सेवा) एवं 1930 (साइबर हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
इसके साथ ही टीम द्वारा महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना रहा।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।