मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना पुरवा पुलिस द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक

0
14

पुरवा,उन्नाव।आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना पुरवा जनपद उन्नाव की मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस टीम द्वारा जय किसान इंटर कॉलेज, चमियानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर उपस्थित महिलाओं द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, बाल हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 108, तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग आदि विषयों पर भी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई तथा महिलाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
यह कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम रहा।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here